ek aur love stor
ek aur love stor

CGFilm.in – छत्तीसगढ़ी फिल्म के सुपरस्टार मन कुरैशी और ट्विंकल की एक और लव स्टोरी का ट्रैलर आज सुबह रिलीज हुआ। आपको बता दें कि केशरवानी फिल्म प्रोडक्शन की प्रस्तुति इस फिल्म के डायरेक्टर शिवनरेश केशरवानी और प्रोड्यूसर शिवनरेश केशरवानी और रवि शुक्ला हैं। कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय, आर बापी साहू, डीओपी तोरण राजपूत, सिद्धार्थ राजपूत और डीआई दरश विश्वकर्मा हैं। फिल्म के लिए आपको एक महीने का इंतजार करना होगा। वैसे आपको बता दें कि यह फिल्म 12 फरवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म के हीरो मन कुरैशी दर्शकों के चहेते बने हुए हैं। उन्हें हाल ही में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में पब्लिक च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया है। और हो भी क्यों ना…क्योंकि उनकी हंस झन पगली ने इस अवार्ड समारोह में 16 अवार्ड अपने नाम किए हैं, तो हीरो तो दर्शकों के चहेते रहेंगे ही। वैसे मन कुरैशी तो शुरू से ही दर्शकों के दिल पर राज करते आ रहे हैं। चाहे उनकी आई लव यू हो, प्रेम सुमन हो, बीए फस्र्ट ईयर या सेकेंड ईयर हो, हंस झन पगली हो, मयारू गंगा, आई लव यू-2, मोर जोड़ीदार या फिर महुं कुंवारा तहुं कुंवारी… हर फिल्म में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान दर्शकों में छोड़ी है।

हम एक बार फिर हंस झन पगली ने जिन 16 अवार्ड अपने नाम किए हैं, उन पर एक नजर डालते हैं- 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म- हंस झन पगली फंस जाबे।