devendra jangade
devendra jangade

बनाए गए यूथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष

CGFilm.in सुपरहिट फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ में अपनी अदाकारी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देने वाले सुपर स्टार देवेन्द्र जांगड़े को मिली एक और बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। देवेन्द्र यूथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
आपको बता दें कि समाज की संस्कृति रीति नीति को संरक्षित रखने के लिये जोहार छत्तीसगढ़ फ़ेम डायरेक्टर लीड एक्टर देवेन्द्र जांगडे को प्रदेश अध्यक्ष संस्कृति प्रकोष्ठ यूथ प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज का सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति में बनाया गया।

इस अवसर में प्रदेश के मुखिया एल. एल. कोशले, प्रदेश अध्यक्ष संघर्ष समिति मोहन बंजारे, प्रदेश महासचिव संघर्ष समिति विजय कुर्रे, कार्यकारिणी सदस्य संघर्ष समिति अश्वनी बबलू त्रिवेंद्र, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष वरिष्ठ गुलाब दास टंडन,रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष यूथ नरोत्तम धृतलहरे,रायपुर ग्रामीण संस्कृति प्रकोष्ठ विजय डहरिया , रायपुर शहर अध्यक्ष वरिष्ठ सुभाष कोसरे, प्रदेश महासचिव यूथ मनोज बंजारे, प्रदेश कोषाध्यक्ष यूथ भागवत भारती, प्रदेश सहसचिव यूथ भोजराम मनहरे, प्रदेश मीडिया प्रभारी यूथ मनीष रात्रे, रायपुर शहर अध्यक्ष यूथ जितेंद्र आज़ाद प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे। देवेन्द्र जांगड़े सुपर हिट जोहार फि़ल्म में अपना एक्टिंग और डायरेक्शन से सभी दर्शकों के दिल में अपनी जगह बना चुके हैं।

देवेन्द्र जांगडे सतनामी समाज के प्रथम सफल हीरो है जिनकी फि़ल्म 50 दिन तक सिनेमाघरों में धूम मचाई है अभी देवेन्द्र जांगडे जी ने बताया कि उनके पास फिल्मों की काफी लंबी लिस्ट है। गांव चलो यूथ जोड़ो अभियान के अंतर्गत आरंग ब्लाक के चंदखुरी परिक्षेत्र में परिक्षेत्र गठन एवं परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का गठन किया गया तथा सभी युवा पदाधिकारी साथियों एवं छत्तीसगढ़ी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ के सुपर हीरो व सतनामी समाज के युवा शान भाई देवेंद्र जांगड़े जी को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए।