छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने निर्देशक और निर्माता सतीश जैन इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी चल हट कोनो देख ले ही…की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म के निर्माता छोटे लाल साहू हैं।

सतीश जैन ने छॉलीवुड को मोर छईयां भुईयां, झन भूलौ मां-बाप ला, लैला टिपटॉप छैला अंगूठा, हंस झन पगली जैसे कई सुपरहिट फिल्में दी हैं। और अब उनकी आने वाली फिल्म चल हट कोनो देख लेही…का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि ये फिल्म बहुत ही जल्द दर्शकों के समक्ष होगी। चल हट कोनो देख ले ही…की शूटिंग के फोटोग्राफ्स सतीश जैन जी समय-समय पर सोशल मीडिया पर शेयर करते हैं।

आपको बता दें कि पिछले वर्ष स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में हंस झन पगली ने 16 पुरस्कार अपने नाम किए थे । इस फिल्म ने 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन, 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द, 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर, 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी, 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव, 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी, 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे, 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू, 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान और 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।