Ranu Sun
Ranu Sun

CGFilm.in छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते इन दिनों फिल्मों का निर्माण और प्रदर्शन पर लगातार विराम लगा हुआ है। लेकिन अब धीरे-धीरे फिल्मों का निर्माण में गाईड लाइन के अनुसार शुरू हो चुका है। लेकिन इस बीच लगातार एक के बाद एक आ रहे छत्तीसगढ़ी गीतों ने दर्शकों का खासा मनोरंजन किया है। खासकर, यू-ट्यूब चैनल पर आने वाले छत्तीसगढ़ी गीतों ने…। इसी कड़ी में हम आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस यानी एक नवंबर को सुबह 6 बजे मुस्कान स्टार वर्ल्ड “रानू सुन” गीत रिलीज होने वाला है। इस गीत का निर्माण और निर्देशन रिंकू साहू ने किया है। गीत सुप्रसिद्ध रचनाकार सूबे सिंग चौहान और संगीत देव लाल बरिहा का है। इस गीत को गाया है बाबू राजन कर और शारदा यादव ने। वहीं इस गीत में अभिनय किया है प्रिंस मिश्रा और मंजू चक्रधारी ने। तो तैयार रहिए इस गीत के लिए…

21 अक्टूबर को रिलीज होगा…गौरव का प्यार-प्यार…
गौरव सिन्हा आज छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। अब गौरव सिन्हा अपने जन्मदिन पर 21 अक्टूबर को एक और धमाका करने जा रहे हैं। वे इसी दिन सुबह एक और वीडियो सांग प्यार प्यार लेकर दर्शकों के बीच आने वाले हैं। उन्हें उम्मीद है कि ये वीडियो सांग भी दर्शकों खूब पसंद आएगा। आपको बता दें कि प्यार प्यार जी म्युजिक छत्तीसगढ़ पर रिलीज होगी। इसके निर्देशक सुनील सागर हैं। इस वीडियो सांग में गौरव के साथ नायिका हेमा शुक्ला दिखाई देंगी।

आपको बता दें कि गौरव ने दिशार्थ प्रोडक्शन के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम दीवाना से एंट्री की थी। यह एल्बम यूट्यूब के जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ चैनल पर रिलीज हुआ था जिसमें गौरव और संजना की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं गौरव का दूसरा बहुचर्चित एल्बम मोर निंदिया कामना फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एसआरके म्युजिक छत्तीसगढ़ी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ जिसका निर्देशन डॉ. क्रांति कुमार ने किया। जिसने एक माह के भीतर तीन लाख से भी ज्यादा व्यू क्रॉस कर यह साबित कर दिया कि एल्बम स्टार गौरव की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसके बाद सितंबर महीने में ही गौरव कामना फिल्म प्रोडक्शन हाउस बिलासपुर के निर्माता दरश विश्वकर्मा एवं निर्देशक डॉ. क्रांति कुमार के साथ जियरा जराये सतरंगी रे में आए।