Mann

CGFilm – छॉलीवुड में अपनी फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले एक्टर मन कुरैशी को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में पब्लिक च्वाइस अवार्ड से नवाजा गया है। और हो भी क्यों ना…क्योंकि उनकी हंस झन पगली ने इस अवार्ड समारोह में 18 अवार्ड अपने नाम किए हैं, तो हीरो तो दर्शकों के चहेते रहेंगे ही। वैसे मन कुरैशी तो शुरू से ही दर्शकों के दिल पर राज करते आ रहे हैं। चाहे उनकी आई लव यू हो, प्रेम सुमन हो, बीए फस्र्ट ईयर या सेकेंड ईयर हो, हंस झन पगली हो, मयारू गंगा, आई लव यू-2, मोर जोड़ीदार या फिर महुं कुंवारा तहुं कुंवारी… हर फिल्म में उन्होंने अपनी एक अलग ही पहचान दर्शकों में छोड़ी है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म हंस झन पगली फंस जाबे ने सर्वाधिक अवार्ड किया अपने नाम
हंस झन पगली ने जिन 18 अवार्ड अपने नाम किए हैं, उन पर एक नजर डालते हैं- 1. बेस्ट चाइल्ड एक्ट्रेस- आयत कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध रंजन साहू, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म- हंस झन पगली फंस जाबे, 17. बेस्ट पीआरओ-दिलीप नामपल्लीवर, 18. बेस्ट डिस्ट्रीब्यूटर- पुरन फिल्म्स.