CGFilm.in जून महीना भी छॉलीवुड के लिए सुखद रहनेे वाला है। इस महीने मन कुरैशी की लव लेटर 17 जून को रिलीज होने वाली है, तो वहीं जोहार छत्तीसगढ़ फेम देवेन्द्र जांगड़े की रोमियो राजा की भी रिलीजिंग डेट आ गई है। रोमियो राजा 24 जून को प्रदर्शन को तैयार है। उम्मीद है ये दो फिल्में भी दर्शकों को थियेटर तक खींचने में कामयाब होंगी।

लव लेटर

इस फिल्म के निर्माता और निर्देशक उत्तम तिवारी हैं। उत्तम तिवारी ने इससे पहले राजा छत्तीसगढिय़ा, राजा छत्तीसगढिय़ा-2, आई लव यू, आई लव यू-2 जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। इस फिल्म का निर्माण ईरा फिल्म्स एवं माँ फिल्म्स ने साथ मिलकर किया है। इस फिल्म में मन कुरैशी एवं सृष्टि तिवारी की जोड़ी दिखने वाली है। आप सबको बता दे की यह जोड़ी पहली बार किसी फिल्म में नजऱ आने वाली है। यह एक रोमांटिक लव स्टोरी है। इस फिल्म में डांस कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय एवं विलास राउत के द्वारा किया गया है। इस फिल्म का संपादन प्रीति सिंह ने किया है। फिल्म में हेमलाल कौशल, सलीम अंसारी और वर्षा सारथी ने जमकर कॉमेडी की है। अन्य कलाकार उपासना वैष्णव , शीतल शर्मा , पुष्पेंद्र सिंह, विनय अंबष्ट, धर्मेंद्र चौबे, धर्मेंद्र अहिरवार , सरला सेन, विक्रम राज, रूबी पंसारी , प्रतिभा राजपूत, अशोक गौर ,नीतू , श्वेता शर्मा, ललित उपाध्याय, पूजा देवांगन, शमशेर शिवानी, दिनेश मिश्रा, संतोष जैन, सुदामा शर्मा एवं सत्तू हैं।

रोमियो राजा

जोहार छत्तीसगढ़ की जबरदस्त कामयाबी के बाद देवेन्द्र जांगड़े आपके लिए लेकर आने वाले हैं-रोमियो राजा। प्रेम कहानी पर आधारित रोमियो राजा पूर्णत: पारिवारिक व मनोरंजक हैं। फि़ल्म की पूरी शूटिंग रायपुर छत्तीसगढ़ के विभिन्न लॉकेशन पर की गई हैं।जिसमें छत्तीसगढ़ के खूबसूरत व मनोरम स्थलों को फिल्माया गया हैं। इस फि़ल्म में छत्तीसगढ़ी पलायन को भी दर्शाया गया हैं।अर्थात फि़ल्म में मनोरंजन के साथ ही सामाजिक मुद्दा व संदेश भी हैं।

रोमियो राजा


इस फिल्म में छत्तीसगढ़ी सिनेमा जगत से देवेंद्र जांगड़े, प्रियंका परमार, अर्चना टंडन, अनिल शर्मा, क्रांति दीक्षित, कॉमेडियन बोचकु, सलीम अंसारी, किशोर मंडल, संतोष साहू, नीरज उईके, जयंती मनहर, लता राही व अन्य ने अभिनय किया हैं। फि़ल्म के गानों को कोरियोग्राफर निशान्त उपाध्याय, नंदु तांडी ने बहुत खूबसूरती से सजाया हैं। इस फि़ल्म के सिनेमेटोग्राफर लक्ष्मण यादव हैं। जिन्होंने  निर्देशक देवेन्द्र जांगड़े की परिकल्पना को बहुत बारिकी से परदे में उतारा हैं। इस फि़ल्म के एडीटर सुजीत सिंह, राहुल सिंह हैं।  फि़ल्म में बैकग्राउण्ड म्यूजिक जितेंद्रीयम देवांगन का हैं। ताम्बी अन्ना के कमाल का एक्शन डिजाईन किया हैं। जबकि,फिल्म के निर्माता अनिल प्रिया चौहान,निर्देशक देवेंद्र जांगड़े,एसोसिएट प्रोड्यूसर प्रिया चौहान, लेखक देवेंद्र जांगड़े, संगीतकार सूरज महानंद, गीतकार देवेन्द्र जांगड़े व गायक अनुराग शर्मा,पीआरओ युधिष्ठिर महतो हैं।

Connect with us:

Website: https://www.cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmIn