Nishant upadhyay

मुख्यमंत्री और संस्कृति मंत्री ने शोक प्रकट किया

CGFilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने कोरियोग्राफर निशांत उपाध्याय का बुधवार देर रात निधन हो गया। उन्होंने छॉलीवुड की सैकड़ों फिल्मों और गानों में अपनी कोरियोग्राफी का जलवा बिखेरा था। उनके निधन से छॉलीवुड सहित उनके तमाम प्रशंसकों में शोक है।कोरियोग्राफी में अपना हूनर दिखाने वाले निशांत उपाध्याय पिछले महीने ही रिलीज हुई राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त फिल्म भूलन-द मेज का भी हिस्सा रहे हैं। इस फिल्म में उन्होंने अपने अदाकारी दिखाई थी। इसके अलावा इस महीने 17 तारीख को रिलीज हुई फिल्म लव लेटर में भी उन्होंने कोरियोग्राफी की थी।

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर व कलाकार निशांत उपाध्याय के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं। मुख्यमंत्री ने श्री निशांत के निधन को छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ी क्षति बताया है।

छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति : संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं एक्टर निशांत उपाध्याय के निधन पर शोक प्रकट किया है। श्री भगत ने दुख की इस घड़ी में उनके शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। श्री भगत ने कहा कि स्वर्गीय निशांत उपाध्याय छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सुप्रसिद्ध कोरियोग्राफर थे। वे बहुत से छत्तीसगढ़ी फिल्मों तथा एलबम में बतौर एक्टर व कोरियोग्राफर की भूमिका निभाए हैं। श्री निशांत का जाना छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

Connect with us:

Website: https://www.cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmI