Chal Hat kono Dekh lihi

चल हट कोनो देख – बस आज और कल फिर मचेगी धूम-

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी फिल्मों के जाने-माने डायरेक्टर सतीश जैन अपने दर्शकों के लिए एक बार फिर लेकर आने वाले हैं-चल हट कोनो देख लिही…। ये फिल्म 13 मई को छत्तीसगढ़ के संपूर्ण सिनेमाघरों व मल्टीप्लेक्स में लगेगी। आपको बता दें कि सतीश जैन की फिल्म हस झन पगली फस जाबे ने 100 डे पार किया था। अब चल हट कोनो देख लिही… का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। इसके साथ ही चल हट कोनो देख लिही के गाने भी लोगों की जुबान में हैं।

टीम:-

आपको बता दें कि फिल्म में अनिकृति चौहान, दिलेश साहू, रजनीश झांझी, अंजलि चौहान, प्रदीप शर्मा, अनिल शर्मा, अनुराधा दुबे, मनोज वर्मा, डॉ. अजय सहाय, हेमलाल कौशल, उपासना वैष्णव, तेजराम साहू, मनोज जोशी, सलीम अंसारी, क्रांति दिक्षित, अंशुल अवस्थी, तुषार कांत शर्मा, जानसन अरुण ( तांबी ), शैलेश साव, छोटेलाल साहू, राजू शर्मा, सलीम खान, उषा विश्वकर्मा, सुब्रत दादा, अनुपम भार्गव, राजेंद्र कपूर, जयराम भगवानी, पुष्पांजलि शर्मा, मनीषा वर्मा, पूजा देवांगन, आराध्या सिन्हा, रिया साहू, संगीता निषाद, संध्या वर्मा, जागृति सिन्हा, सलिनी विश्वकर्मा, प्रतिभा राजपूत, रुचिका कांबोज, विशाल साहू जैसे कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म की कहानी, पटकथा एवं गीतकार सतीश जैन ही हैं।

म्यूजिक एवं संवाद :-

संवाद वीरू ठाकुर का है, म्यूजिक सुनील सोनी का है, गानो में स्वर दिया है सुनील सोनी, अनुपमा मिश्रा, अल्का चंद्राकर, नितिन दुबे ने। कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय चंदन दीप जी का है। कार्यकारी निर्माता टिकेश्वर साहू, कैमरा में कमल दिखाया है तोरण राजपूत ने और कास्ट्यूम डिजाइनर किया है सरिता जैन ने। फिल्म के मुख्य सह निर्देशक भूपेंद्र चंदनिया है, असिस्टेंट डायरेक्टर में मनोज कुमार पाण्डेय, रूनझून जैन, दिपक कुर्रे, एक्शन डायरेक्टर स्व. श्री अनदलिब पठान हैं। प्रोडक्शन डिजाइन आलेख चौधरी ने किया है, एसोसिएट डॉयरेक्टर सलीम अंसारी जी हैं, पोस्ट प्रोडक्शन स्वप्निल डिजिटल स्टूडियो रायपुर, म्यूजिक रिलीज किया गया है ए.वी. एम. गाना चैनल में।

Connect with us:
Website: https://www.cgfilm.in
Facebook: https://www.facebook.com/CGFilm.in
Twitter: https://twitter.com/cg_film
Instagram: https://www.instagram.com/cgfilm.in
Youtube: http://bit.ly/CGFilmIn