Mela Ke Maya
Mela Ke Maya

छॉलीवुड के जाने-माने कलाकार करण खान एक वीडियो सांग मेला म मया लेकर जल्द ही आने वाले हैं। ये वीडियो सांग के.के.ई. एंटरटेनमेंट (करण खान एंटरटेनमेंट) की प्रस्तुति होगी, जो 20 नवंबर शुक्रवार सुबह 8.00 बजे रिलीज होगा। इस वीडियो सांग के डायरेक्टर करण खान ही हैं। स्वर सोनू डोंगरे और चंपा निषाद के हैं। डीओपी एंड एडिटर तिलक राजा साहू और कोरियोग्राफर गजेन्द्र कुंबलकर हैं। इसका ट्रीजर रिलीज हो गया है। इस वीडियो सांग में आपको करण खान के साथ ही छॉलीवुड अभिनेत्री मुस्कान साहू और श्रेया दिखाई देंगी। इस वीडियो सांग के संगीतकार सूरज महानंद हैं। तो तैयार रहिए इस वीडियो सांग के लिए…

जल्द ही आने वाली है तुषांत कुमार की रंग…वीडियो सांग
जल्द ही छत्तीसगढ़ के दर्शकों को एक और वीडियो सांग रंग देखने को मिलेगा। दिशार्थ फिल्म प्रोडक्शन हाउस के बैनरतले बनने वाले इस वीडियो सांग के डायरेक्टर रतन कुमार हैं। कामना फिल्म्स ने इन्हें प्रोजेक्ट किया है। इस वीडियो सांग में आपको मुकेश कुमार और ईशिका यादव की जोड़ी नजर आएगी। इस गाने को अपनी आवाज से संवारा है रोशन वैष्णव और श्रद्धा मंडल ने और संगीत से सजाया है रोशन वैष्णव ने।