Surta
Surta


CGFilm.in यश म्युजिक की पेशकश सुरता जल्द ही आपके सामने होगी। इसके गायक मोहन दास मानिकपुरी और गायिका रूपा बाचकर हैं।
एलबम स्टार गौरव सिन्हा लेकर आएं हैं दीवानगी भर वीडियो सांग होगेंव दीवाना…
गौरव सिन्हा आज छत्तीसगढ़ी वीडियो सांग के जाने-माने कलाकार बन चुके हैं। आपको बता दें कि गौरव ने दिशार्थ प्रोडक्शन के बैनर तले बने म्यूजिक एल्बम दीवाना से एंट्री की थी। यह एल्बम यूट्यूब के जी म्यूजिक छत्तीसगढ़ चैनल पर रिलीज हुआ था जिसमें गौरव और संजना की सुपरहिट जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं गौरव का दूसरा बहुचर्चित एल्बम मोर निंदिया कामना फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले एसआरके म्युजिक छत्तीसगढ़ी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ जिसका निर्देशन डॉ. क्रांति कुमार ने किया। जिसने एक माह के भीतर तीन लाख से भी ज्यादा व्यू क्रॉस कर यह साबित कर दिया कि एल्बम स्टार गौरव की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इसके बाद सितंबर महीने में ही गौरव कामना फिल्म प्रोडक्शन हाउस बिलासपुर के निर्माता दरश विश्वकर्मा एवं निर्देशक डॉ. क्रांति कुमार के साथ जियरा जराये सतरंगी रे में आए।

इसके बाद गौरव सिन्हा अपने जन्मदिन पर 21 अक्टूबर को एक प्यार प्यार लेकर दर्शकों के बीच आए। वहीं गौरव का न्यू ईयर पर एक जनवरी को होगेंव दीवाना रिलीज होने वाला था, लेकिन कुछ कारणवश ये रिलीज नहीं हो पाया है, जो कल यानी 5 जनवरी को सुबह 7.00 बजे स्टार वीडियो चैनल पर रिलीज हुआ। इसके प्रोड्यूसर सूरज वर्मा, कोरियोग्राफर अन्नीति घृतलहरे, कलाकार गौरव सिन्हा, निधि खुराना, गायक देविका पांडेय और शिवम सोनी, म्युजिक कुणाल पांडेय, गीत-कस्तूरी दिनेश, मेकअप संगीता सरकार हैं। उम्मीद है जिस तरह से गौरव अपने एलबम और वीडियो के जरिए युवा दिलों पर राज कर रहे हैं, उनका होगेंव दीवाना भी दर्शकों को जरूर पसंद आएगा।