केंद्रीय गृहमंत्री

CGfilm.in हाल ही में छत्तीसगढ़ दौरे पर गुरुवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पंडवानी गायिका पद्मश्री उषा बारले से मुलाकात की। दुर्ग पहुंचते ही गृहमंत्री शाह सबसे पहले पद्मश्री गायिका से मिलने उनके सेक्टर-एक स्थित आवास पर पहुंचे। वहां पर दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान माना जा रहा है कि उषा बारले को पाटन विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार बना सकती है।


आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के दुर्ग दौरे पर थे। इस दौरान उन्होंने पद्मश्री पंडवानी गायिका उषा बारले से मुलाकात की। राजनीतिक हलकों में इस बात की चर्चा है कि भाजपा उन्हें विधानसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बना सकती है।
उषा बारले ने बताया कि, जब वो पद्मश्री लेने दिल्ली गई थीं तो वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री के साथ खाना खाया था। उसी दौरान उन्होंने कहा कि मैं तुम्हारे घर आऊंगा। उन्होंने अपना वादा पूरा किया। उषा बारले ने कहा कि, राजनीति में आना है या नहीं, ये तो भविष्य बताएगा। फिलहाल उनकी राजनीति में जाने या चुनाव लडऩे की इच्छा नहीं है।