Tor Sang Maya Hoge
Tor Sang Maya Hoge

CGFilm.in सुंदरानी फिल्म की प्रस्तुति “तोर संग मया होगे” का ट्रैलर नए साल में 5जनवरी को सुबह 7.00 बजे रिलीज होगा। इसके निर्माता नीलकंठ देवांगन और निर्देशक आर.के.सोनी हैं। सह निर्माता श्रीमती मालती देवांगन हैं। इसके अलावा इसमें आपको आदित्य दीपक देवांगन, पूजा देवांगन, पायल चौरे, प्रदीप शर्मा, पवन गुप्ता, विनायक अग्रवाल, विनय अंबष्ट, संजू यादव, दिव्या नामदेव, सुमन पटेल नजर आएंगे। इसके सह निर्देशक कमलेश्वर पटेल, छायांकन राज ठाकुर, कहानी आदित्य दीपक देवांगन, एक्शन संजू यादव, संपादन शुभम वर्मा, संगीत जितेन्द्रीयम देवांगन, गीत ओमप्रकाश पटेल, स्वर अनुराग शर्मा, जितेन्द्रीयम देवांगन आदित्य दीपक देवांगन और छत्राणी जैन के हैं।

बरकरार है हंस झन पगली का जलवा
बुधवार को आयोजित स्माट सिनेमा अवार्ड में 16 पुरस्कार जीतने वाली फिल्म हंस झन पगली का जलवा लगातार दिख रहा है। 25 दिसंबर को जब ये फिल्म प्रभात टॉकीज में दोबारा प्रदर्शित हुई तो पहले दो शो के कलेक्शन ही आश्चर्यजनक रहे है। इसके लिए सभी ने दर्शकों का आभार भी व्यक्त किया है। वैसे आपको एक बार फिर याद दिला दें कि यदि आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो यह फिल्म राजधानी के प्रभात टॉकीज में 25 दिसंबर से दोबारा प्रदर्शित की जा रही है। और इसने पहले ही दो शो में शानदार 16,500/- रुपए का कलेक्शन किया है। पहले दो शो के ही कलेक्शन बता रहे हैं कि ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है। आपको बता दें कि बुधवार यानी 23 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पांडेयजी (निर्माता ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर द्वार 1965) की 77वीं जयंती पर बुधवार को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन नवा रायपुर के श्री सत्य साईं हॉस्पिटल सभागृह में किया गया। समारोह में 36 कैटेगरी वर्ग में अवार्ड वितरित किए गए। इसमें एक फिल्म हंस झन पगली को 16 अवार्ड दिए गए। इस फिल्म ने 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन, 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द, 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर, 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी, 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव, 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी, 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे, 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू, 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनुकृति चौहान और 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।