CGfilm.in छत्तीसगढ़ी फिल्म कबड्डी शुक्रवार 28 जुलाई को रिलीज हो गई। राजधानी के श्याम टॉकीज में इसका प्रीमियर शो था। इसमें महिलाओं बड़ी संख्या में फिल्म देखने पहुंची थी। कुछ महिलाएं बैंड बाजे के साथ भी सिनेमाघर पहुंची। इनके साथ फिल्म के महिला कलाकारों ने जमकर डांस भी किया। फिल्म के मुख्य किरदारों समेत छत्तीसगढ़ की अभिनेत्रियां उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू भी मौजूद रहे, फिल्म देखने पहुंचने वालों में निर्माता अशोक तिवारी, अनुमोद राजवैद्य, शैलेंद्र घर दीवान, प्रभाकर बर्मन, राजू नायक, जयापति, दिलीप नामपल्लीवार, नितेश लहरी समेत सैकड़ों लोग शामिल रहे।


यह फिल्म नारी शक्ति पर आधारित है। फिल्म में गांव की औरतों को रोजमर्रा के कार्यों की जिम्मेदारी को उठाते हुए दिखाया गया है। फिल्म में छत्तीसगढ़ के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के कानपुर, मथुरा, प्रयागराज समेत दिल्ली, पंजाब, कोलकाता, बिहार, कश्मीर व अन्य कई राज्यों से युवा चेहरों बड़े परदे पर अभिनय करने का मौका मिला है। फिल्म उन 12 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो न्याय पाने के लिए संघर्ष करती हैं। फिल्म में कृष्ण लाल चंदानी और कुणाल सिंह ने संगीत दिया है।

फिल्म की कहानी में महिला सशक्तिकरण का यह मजबूत संदेश होगा कि महिलाएं अपने रास्ते में आने वाली किसी भी चुनौती को बखूबी पार कर सकती हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली 12 महिलाओं को देश के विभिन्न हिस्सों से चुना गया है।
इस फिल्म के लेखक व निर्देशक कुलदीप कौशिक हैं और निर्माता सुनील तायल और सह निर्माता विकास जैन हैं। फिल्म के गीतों को आवाज दी है अलका चंद्राकर और अनुराग शर्मा के साथ मोनिका वर्मा ने। वहीं फिल्म में छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कलाकार उपासना वैष्णव और उर्वशी साहू के साथ दिल्ली की अक्षिता गुप्ता, उत्तर प्रदेश की पूजा वर्मा, गंगाराम साहू व अर्जुन कृष्मा, संदीप बेनीवाल आदि नजर आए।