Johar-Chhattisgarh
Johar-Chhattisgarh

CGFilm – जुल-मिल के करबो संगी अपन काम काज ला… छत्तीसगढिय़ा मन चलाबे छत्तीसगढ़ के राज ला… जैसे दमदार डॉयलॉग से भरी फिल्म जोहार छत्तीसगढ़ कल यानी 31 जनवरी को राजधानी के श्याम टॉकीज सहित प्रदेश के 15 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म की कहानी नवीनता लिए हुए है, जो दर्शकों को जरूर पसंद आएगी। इसके साथ ही फिल्म का टै्रलर दर्शकों की जुबां पर आ गया है और वो बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। तो इंतजार की घडिय़ां खत्म अब सिर्फ फिल्म देखने की बारी है।

वैसे छत्तीसगढ़ का ट्रैलर रिलीज होने के साथ ही दर्शकों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि फिल्म के निर्माता और अभिनेता राज साहू हैं। फिल्म में संगीत सूरज महानंद का है। गायक अनुराग शर्मा, गीतकार देवेंद्र जांगड़े और कोरियोग्राफी निशांत उपाध्याय के हैं।

फिल्म के कलाकारों की बात करें तो फिल्म में राज साहू अपने कैरियर की शुरूआत करने जा रहे हैं तो वहीं देवेन्द्र जांगड़े, अभिनेत्री शिखा चिताम्बरे, अनिल शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, विक्रम राज, क्रांति दीक्षित, निशांत उपाध्याय, उपासना वैष्णव, हेमलाल कौशल, पुष्पांजलि शर्मा, ललित उपाध्याय, दीवाना पटेल भी नजर आएंगे।

एक साथ 15 सिनेमाघरों में होगी प्रदर्शित

इंतजार की घडिय़ां खत्म जोहार छत्तीसगढ़ 31 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। ये फिल्म प्रदेशभर के 15 टॉकीजों में एक साथ रिलीज होगी। रायपुर में यह श्याम टॉकीज में प्रदर्शित होगी। इसी तरह, चंद्रा टॉकीज भिलाई, के शेरा शेरा मल्टीप्लेक्स दुर्ग, शिव टाकीज बिलासपुर, सिटी सिनेमा बसना, सिटी सिनेमा सारंगढ़, निहारिका टॉकीज कोरबा, रामनिवास टाकीज रायगढ़, मनूराज टाकीज मुंगेली, बालाजी टाकीज कसडोल, अलकनंदा टाकीज अंबिकापुर, मा भुनेश्वरी टाकीज कवर्धा, मेट्रो टाकीज जांजगीर, अमर टाकीज धमतरी और श्री कृष्णा टाकीज राजनांदगांव में प्रदर्शित होगी।