Album Song Dekh Ke Tola

CGFilm – छत्तीसगढ़ की सुपरहिट फिल्म हंस झन पगली की अनिकृति चौहान अब एक आपके समक्ष एक वीडियो सांग लेकर आने वाली हैं। इस वीडियो सांग का नाम है- देख के तोला। ये वीडियो सांग 5 जनवरी 2021 को सुबह 7.00 बजे रिलीज होगा। इसमें अनिकृति चौहान के साथ आपको आकाश आर्य नजर आएंगे। इस वीडियो सांग में इसमें गीत संगीत गोरेलाल बर्मन का है और म्यूजिक अरेंज प्रफुल्ल ने किया है। जगदलपुर की हसीन वादियों में इसका फिल्मांकन किया गया है। साथ ही इसमें मनीष श्रीवास्तव भी नजर आएंगे। इसके निर्माता गोरेलाल बर्मन हैं और निर्देशक लक्ष्मण चौहान हैं। सह निर्देशक ममता चौहान एवं प्रदीप मल बिसेन हैं।

आपको बता दें कि 23 दिसंबर को आयोजित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड में हंस झन पगली के लिए अनिकृति चौहान को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। इसके साथ ही 16 पुरस्कार जीतने वाली फिल्म हंस झन पगली का जलवा लगातार दिख रहा है। 25 दिसंबर को जब ये फिल्म प्रभात टॉकीज में दोबारा प्रदर्शित हुई तो पहले दो शो के कलेक्शन ही आश्चर्यजनक रहे है। इसके लिए सभी ने दर्शकों का आभार भी व्यक्त किया है। वैसे आपको एक बार फिर याद दिला दें कि यदि आपने इस फिल्म को नहीं देखा है तो यह फिल्म राजधानी के प्रभात टॉकीज में 25 दिसंबर से दोबारा प्रदर्शित की जा रही है। और इसने पहले ही दो शो में शानदार 16,500/- रुपए का कलेक्शन किया है। पहले दो शो के ही कलेक्शन बता रहे हैं कि ये फिल्म आज भी दर्शकों की पसंदीदा बनी हुई है।

आपको बता दें कि बुधवार यानी 23 दिसंबर को छत्तीसगढ़ी फिल्म जगत के भीष्म पितामह स्व. विजय कुमार पांडेयजी (निर्माता ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म घर द्वार 1965) की 77वीं जयंती पर बुधवार को स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह का आयोजन नवा रायपुर के श्री सत्य साईं हॉस्पिटल सभागृह में किया गया। समारोह में 36 कैटेगरी वर्ग में अवार्ड वितरित किए गए। इसमें एक फिल्म हंस झन पगली को 16 अवार्ड दिए गए। इस फिल्म ने 1. बेस्ट चाइल्ड ऐक्ट्रेस- आयरा कुरैशी, 2. बेस्ट ऑडियोग्राफर- प्रबोध, 3. बेस्ट कोरियोग्राफर- निशांत उपाध्याय, 4. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 5. बेस्ट स्टोरी रायटर- सतीश जैन, 6. बेस्ट बैकग्राउंड म्यूजिक- सूरज महानन्द, 7. बेस्ट फीमेल सिंगर- अलका चंद्राकर, 8. बेस्ट मेल सिंगर- सुनील सोनी, 9. बेस्ट लिरिक्स- रामेश्वर वैष्णव, 10. बेस्ट म्यूजिक- सुनील सोनी, 11. बेस्ट मेल कैरेक्टर आर्टिस्ट- स्व. आशीष शेन्द्रे, 12. बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- रवि साहू, 13. बेस्ट डायलॉग- मनोज कुशवाहा, 14. बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन, 15. बेस्ट एक्ट्रेस- अनिकृति चौहान और 16. बेस्ट छत्तीसगढ़ी फिल्म का खिताब अपने नाम किया है।