मोर छईयां भुइयां 2

CGfilm.in छत्तीसगढ़ के मशहूर निर्माता-निर्देशक सतीश जैन की मोर छईयां भुइयां ने अपने नाम कई रिकार्ड दर्ज किए हैं। आपको तो याद होगा ये फिल्म अक्टूबर 2000 में रिलीज हुई थी और अब पूरे 24 साल के बाद सतीशजी  मोर छईयां भुइयां 2 लेकर आने वाले हैं। वैसे मोर छईयां भुइयां 2 की घोषणा तो वे पहले ही कर चुके थे।

लिहाजा दर्शकों को भी उनकी इस फिल्म का इंतजार बड़ी बेसब्री से थी। तो चलिए हम आपको बता दें कि ये सतीश जैन की मोर छईयां भुइयां 2 कब रिलीज होगी?
इससे पहले आपको बता दें कि पिछले दिनों इस फिल्म का फस्र्टलुक जारी किया गया था। वहीं अब इसकी

रिलीजिंग डेट भी सामने आ गई है। यह फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज होगी।कलाकार
मुख्य रूप से मन कुरैशी, दीपक साहू, एल्सा घोष और दीक्षा जायसवाल हैं। फिल्म के निर्माता और निर्देशक सतीश जैन है। सह निर्माता ललित सिंह, सौरभ अग्रवाल और शैलेंद्र सिंह है। गीत सतीश जैन और गिरवर दास मानिकपुरी ने लिखे हैं।