Bairi Nayan
Bairi Nayan

CGFilm.in | छॉलीवुड के चॉकलेटी एल्बम स्टार गौरव सिन्हा का रोमांटिक सॉन्ग बैरी नयन रिलीज हो गया। सुनील सागर द्वारा निर्देशित तथा सिंगर ऋषि राज पांडे एवं श्रद्धा मंडल की सुमधुर गायकी का यह सॉन्ग संगीत प्रेमियों में अत्यधिक लोकप्रिय हो रहा है। छत्तीसगढ़ी गीतों को बॉलीवुड स्टाइल में स्क्रीन पर लेकर आने वाले वाले गौरव सिन्हा का एक अलग ही अंदाज है। बैरी नयन में गौरव के साथ नई तारिका मुस्कान की जोड़ी दर्शकों को खूब भा रही है। ज़ी म्यूजिक छत्तीसगढ़ी चैनल पर दीवाना म्यूजिक एल्बम से एंट्री करने वाले गौरव ने अब तक छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री को वीडियो म्यूजिक एल्बम के क्षेत्र में एक से एक सुपरहिट गीत दिए हैं जिनमें प्यार प्यार, जियरा जराये सतरंगी रे…, होगेंव दीवाना, बेलपान मेला, मोर निन्दिया आदि उल्लेखनीय हैं।