घरौंदा

छत्तीसगढ़ी फिल्म घरौंदा 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म के निर्माता हेमनाथ खोब्रागडे तथा राजा खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रिंकू रजा लीड कर रहे हैं। अभिनेत्री लवली अहमद हीरो के अपोजिट नजर आएंगी। फिल्म के बारे में बताया जा रहा है कि यह फिल्म एक पारिवारिक साफ-सुथरी हर वर्ग के लिए बनाई गई फिल्म है। जिसमें दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक्शन, इमोशन, हास्य फैमिली-ड्रामा देखने को मिलेगा। फिल्म के गाने भी कर्णप्रिय बने हैं। गीतकार धनराज साहू, सियाराम विश्वकर्मा, संगीत मनोज तिवारी, सिद्दीकी ने बेहतरीन टीम वर्क के साथ बनाया है। गाने को स्वरबद्ध इमरान सिद्दीकी विश्राम यादव सिया राम, लक्ष्मण जगत, मनीषा खोब्रागडे, मुनमुन चटर्जी, प्रभा यादव कुलदीप, हर्ष लता ने किया है। फिल्म के डीओपी राहुल वर्मा है। कोरियोग्राफी चंदनदीप राम यादव सोनू जगत का है। फिल्म की एडिटिंग शिवनरेश केशरवानी बिलासपुर ने किया है। फिल्म के अन्य मुख्य कलाकरों में मनीषा खोब्रागडे, संजय जैन, लालजी कोर्राम, अनिता यादव, शमशीर सिवानी, अमृता ने भी बेहतरीन किरदार निभाये हैं।