3

CGFilm.in | छत्तीसगढ़ी फि़ल्म इंडस्ट्री का भव्य आयोजन रंगझांझर सिने अवार्ड जोरा रायपुर स्थित प्रतिष्ठा लॉन में रविवार रात को सम्पन्न हुआ। जिसमें 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए व म्यूजिक एलबम के अवार्ड की घोषणा की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ी फि़ल्म ‘चल हट कोनो देख लिही’ को सर्वाधिक अवार्ड मिला वही म्यूजिक एलबम में मोहनी के नाम सर्वाधिक अवार्ड रहा। समारोह में रंगझांझर लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड संतोष जैन, मोहन सुंदरानी, विनायक अग्रवाल को दिया गया व राष्ट्रीय अवार्ड छतीसगढ़ी फि़ल्म ‘भूलन द मेज के लिए मनोज वर्मा को सम्मानित किया गया।

छालीवुड स्टारडम रंगझांझर सिने अवार्ड के प्रमुख आयोजक ,छत्तीसगढ़ फि़ल्म इंडस्ट्री के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने बताया कि बेस्ट फि़ल्म चल हट कोनो देख लिही के निर्देशक सतीश जैन को बेस्ट डायरेक्टर, अभिनेत्री अनिकृति चौहान को बेस्ट एक्ट्रेस के साथ अन्य 8 अवार्ड मिले, मन कुरैशी को मिस्टर मजनू के लिए बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला, गायक नितिन दुबे को छत्तीसगढ़ रत्न अवार्ड दिया गया वही अभिनेता करण खान को पापुलर अवार्ड के अलावा दिलेश साहू को क्रिटिक अवार्ड प्रदान किया गया। देखें पूरी लिस्ट :-

1.बेस्ट फ़िल्म
चल हट कोनो देख लिही
2.बेस्ट एक्टर
मन कुरैशी (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
3.बेस्ट एक्ट्रेस
अनिकृति चौहान (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
4.बेस्ट डायरेक्टर
सतीश जैन (चल हट कोनो देख लिही)
5.बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर
मनीष मानिकपुरी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
6.बेस्ट विलेन (मेल)
सुनील तिवारी (फ़िल्म-मार डारे मया म)
7.बेस्ट विलेन (फीमेल)
सृष्टि देवांगन (फ़िल्म-मिस्टर मजनू)
8.बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर
पुष्पेंद्र सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
9.बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस
ज्योत्सना ताम्रकार (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
10.बेस्ट डेब्यू एक्टर (संयुक्त)
भूपेश चौहान (फ़िल्म- मया होगे रे)
रिंकू रजा (फ़िल्म-घरौंदा)
11.बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस
इशिका यादव  (फ़िल्म- नवा बिहान)
12.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (मेल)
रजनीश झांजी (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
13.बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फिमेल)
अंजली सिंह (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
14.बेस्ट कॉमेडियन (मेल) संयुक्त
हेमलाल कौशल (फ़िल्म- लव लेटर)
क्रांति दीक्षित (फ़िल्म- मार डारे मया म)
15.बेस्ट कॉमेडियन (फीमेल)
मनीषा वर्मा (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
16.बेस्ट म्यूजिक
विजेता-  सुनील सोनी+नवल दास मानिकपुरी (फ़िल्म- मार डारे मया म)
17.बेस्ट लिरिक्स
उत्तम तिवारी (फ़िल्म- लव लेटर)
18.बेस्ट सिंगर (मेल)
अनुराग शर्मा (फ़िल्म- लव लेटर)
19.बेस्ट सिंगर (फीमेल)
चम्पा निषाद (फ़िल्म- लव लेटर)
20.बैकग्राउंड म्यूजिक
सूरज महानन्द + टकलू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
21.बेस्ट डायलॉग
उदय कृष्ण (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
22.बेस्ट स्टोरी
सतीश जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
23.बेस्ट एडिटर
तुलेंद्र पटेल (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
24.बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स
प्रवीर दास (फ़िल्म- मार डारे मया म)
25.बेस्ट एक्शन
विशाल दीपू+ बीरबल (फ़िल्म-कुरुक्षेत्र)
26.बेस्ट कैमरामैन
सिद्धार्थ सिंह (फ़िल्म- मार डारे मया म)
27.बेस्ट कोरियोग्राफर
निशांत उपाध्याय (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
28.बेस्ट ऑडियोग्राफर
प्रबोध रंजन साहू (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
29.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर
बैंडिक्ट फर्नांडिस (फ़िल्म-नवा बिहान)
30.बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट
प्रेमकांत उपाध्याय (फ़िल्म- मोर मया ल राखे रहिबे)
31.बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर
सरिता जैन (फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही)
32.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट बॉय
विशु पाटनकर (फ़िल्म- कुरुक्षेत्र)
33.बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट गर्ल
शानवी सुंदरानी (फ़िल्म- मिस्टर मजनू)
मोस्ट पापुलर एक्टर अवार्ड
करण खान
(फ़िल्म- मंदरा जी से कुरुक्षेत्र तक..)
क्रिटिक अवार्ड..
दिलेश साहू
(फ़िल्म- चल हट कोनो देख लिही
——————–

रंगझांझर म्यूजिक एलबम अवार्ड विजेता सूची
1. मोहनी- बेस्ट एलबम ऑफ द ईयर 2022
2.बेस्ट कोरियोग्राफर- चन्दनदीप (एलबम-फूल गजरा)
3.बेस्ट सिंगर (मेल)- तोषान्त कुमार (एलबम-मोहनी)
4.बेस्ट सिंगर (फिमेल)- मोनिका वर्मा (एलबम-मोहनी)
5.बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर- नवीन साहू (एलबम -बारामासी)
6.बेस्ट लिरिक्स राइटर- सुक्कू बारीक (एलबम- सजनी तोर मुस्कान)
7.बेस्ट सिनेमेटोग्राफर- अनुराग निर्मलकर (एलबम- फागुन 2)
8.बेस्ट आर्ट डायरेक्टर- जीत कोठारी (एलबम-सुन मोर संगी रे)
9.बेस्ट एक्टर- जागेश वर्मा (एलबम-तै कहानी बन जा रानी)
10.बेस्ट एक्ट्रेस- इशिका यादव (एलबम-लिख देहो)
11.बेस्ट डायरेक्टर- पुष्कर साहू (एलबम-मोहनी)
12.बेस्ट स्टोरी(स्क्रीनप्ले)- सुमित बसाईवाला (एलबम-मोहनी)