Raja Rani

CGFilm.in छॉलीवुड के सुपरस्टार पद्मश्री अनुज शर्मा ने अपने जन्मदिन पर यानी 15 मई को एक नई शुरूआत की है। अनुज शर्मा अपने यू-ट्यूब चैनल पर लेकर आने वाले वीडियो सांग राजा रानी। इस वीडियो सांग का ट्रीजर 15 मई को ही रिलीज हुआ। वहीं अब इस सांग की रिलीजिंग डेट भी सामने आ गई है। ये वीडियो सांग कल गुरुवार को रिलीज होगा। इस वीडियो सांग में अनुज शर्मा के साथ ईशिका यादव नजर आएंगी। इसके गायक अनुज शर्मा और ज्ञानिता द्विवेद्वी होंगे। म्युजिक ज्ञानिता द्विवेद्वी, गीत सौरभ दीवान, स्टोरी और डायरेक्शन अनुज शर्मा, कोरियोग्राफी संजू तांडी हैं। तो तैयार रहिए इस वीडियो सांग के लिए…