(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

छत्तीसगढ़ी फिल्म के भीष्म पितामह ऐतिहासिक छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘घर-द्वारÓ के निर्माता स्व. विजय कुमार पाण्डेय की 79 वीं जयंती के अवसर साल 2022 में रिलीज छत्तीसगढ़ी फिल्मों में से सर्वश्रेष्ठ 33 श्रेणियों में स्मार्ट सिनेमा अवार्ड इस वर्ष फिर 23 दिसंबर को प्रदान किए गए। छतीसगढ़ी फि़ल्म इंडस्ट्रीज का प्रतिष्ठित स्मार्ट सिनेमा अवार्ड समारोह नया रायपुर स्थित सौभाग्यम ऑडिटोरियम, श्री सत्य साई हॉस्पिटल में आयोजित किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोग शामिल हुए।
इसमें बेस्ट फिल्म का पुरस्कार चल हट कोनो देख लिही को दिया गया। इस फिल्म को 11 पुरस्कार मिले। वहीं लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड स्व.क्षमानिधि मिश्रा को दिया गया, जिसे उनके परिवारवालों ने ग्रहण किया। इस वर्ष 2022 में रिलीज 13 फिल्मों का नामांकन प्राप्त हुआ था।

इन्हें मिला पुरस्कार
लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड – स्व. क्षमानिधि मिश्रा
बेस्ट फि़ल्म- चल हट कोनो देख लिही, निर्माता छोटेलाल साहू
बेस्ट एक्टर- दिलेश साहू
बेस्ट एक्ट्रेस- अनिकृति चौहान
बेस्ट डायरेक्टर- सतीश जैन
बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर- उदय कृष्ण (कुरुक्षेत्र)
मनीष मानिकपुरी (मार डारे मया म)
बेस्ट विलेन- क्रांति दीक्षित (कुरुक्षेत्र)
बेस्ट विलेन- श्रेया महंत (नवा बिहान)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- अंशुल चौबे (दुल्हन पिया की)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- प्रतिभा पांडेय (मोर मया ल राखे रहिबे)
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट- रजनीश झांजी (चल हट कोनो देख लिही)
बेस्ट कैरेक्टर आर्टिस्ट (फीमेल)- अंजली सिंह
बेस्ट कामेडियन- क्रांति दीक्षित (मार डारे मया म)
बेस्ट म्यूजिक नवलदास-सुनील सोनी
बेस्ट लिरिक्स- राकेश चौहान।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});